फ्रिज से जूस पिया तो पापा ने नंगा करके घर से निकाला था...कानपुर के वकील प्रियांशु ने मरने से पहले पिता को बताया ‘विलेन’, आखिरी नोट में ये लिखा
Kanpur News: कानपुर कचहरी में 25 वर्षीय वकील प्रियांशु श्रीवास्तव ने पिता की प्रताड़ना से तंग आकर पांचवीं मंजिल से कूदकर जान दे दी. मरने से पहले लिखे आखिरी नोट में उन्होंने पिता को जिम्मेदार ठहराते हुए उनके स्पर्श को भी मना कर दिया.
ADVERTISEMENT

kanpur News
Kanpur News: कानपुर कचहरी में 25 साल के वकील प्रियांशु श्रीवास्तव की मौत से हड़कंप मचा हुआ है. प्रियांशु ने पांचवी मंजिल से कूदकर अपनी जान दे दी. लेकिन मरने से पहले उन्होंने एक सुसाइड नोट छोड़ा है जिसमें लिखी बातें पढ़कर हर किसी के रौंगटे खड़े हो गए. प्रियांशु ने अपनी मौत का जिम्मेदार पिता राजेंद्र कुमार श्रीवास्तव को ठहराते हुए एक इच्छा जाहिर की थी कि वो उनके शव को हाथ ना लगाएं. प्रियांशु के सुसाइड नोट में लिखे एक-एक शब्द ने उनके पिता को पूरी तरह तोड़कर रख दिया है.