लेटेस्ट न्यूज़

Opinion: 594 KM लंबी सड़क नहीं, 25 करोड़ लोगों की नई तकदीर है गंगा एक्सप्रेसवे, जानें कैसे बदलेगा निवेश का गेम

गंगा एक्सप्रेसवे केवल 594 किमी लंबी सड़क नहीं, बल्कि यूपी की आर्थिक रक्त-संचार व्यवस्था है. जानें कैसे यह प्रोजेक्ट पश्चिमी यूपी और पूर्वांचल की खाई को पाटकर किसानों और उद्योगों की किस्मत बदलेगा.

ADVERTISEMENT

UP Ganga Expressway Update
UP Ganga Expressway News
social share
google news

गंगा की धारा जब किसी पत्थर से टकराती है, तो वह उसे काटती नहीं, बल्कि उसे घिसते-घिसते अपने रास्ते की शक्ल में ढाल लेती है. उत्तर प्रदेश की नियति भी कुछ ऐसी ही रही है. इस भूमि ने सभ्यताएं जन्मी हैं, क्रांतियां बोई हैं, फिर भी एक दशक पहले तक एक विडंबना इसके माथे पर चिपकी रही कि यह राज्य, जो देश की आबादी का छठा हिस्सा समेटे है, विकास की दौड़ में अक्सर पिछली पंक्ति में ही खड़ा दिखाई पड़ा. इतिहास की यह विरोधाभासी विरासत अब एक नए अध्याय की दहलीज पर खड़ी है और उस दहलीज का नाम है गंगा एक्सप्रेसवे, जो योगी सरकार के संकल्प के एक बड़े प्रतिमान के रूप में अब साकार रूप में है.