लेटेस्ट न्यूज़

UP Weather Update: अगले 24 घंटे के अंदर यूपी में होगी बारिश... मौसम विभाग ने इन जिलों में जारी किया अलर्ट

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में 27 अप्रैल तक लू का प्रकोप जारी रहेगा, लेकिन 26 अप्रैल से पश्चिमी विक्षोभ के कारण मेरठ, नोएडा और सहारनपुर समेत कई जिलों में बारिश की संभावना है.

ADVERTISEMENT

UP Weather Update
UP Weather Update
social share
google news

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी और लू की मार झेल रहे लोगों के लिए राहत भरी खबर है. मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार, जल्द ही बादलों की आवाजाही और छिटपुट वर्षा का सिलसिला शुरू होने वाला है. जहां अभी पश्चिमी उत्तर प्रदेश से लेकर पूर्वांचल तक सूर्य देव के तीखे तेवर बरकरार हैं, वहीं 26 अप्रैल से सक्रिय होने वाला एक नया पश्चिमी विक्षोभ मौसम की सूरत बदल देगा.