Bareilly Dowry Scandal: बरेली में दहेज का दानव! 55 लाख खर्च के बाद भी 20 लाख की मांग, शादी से किया इनकार
Dowry Case Bareilly: बरेली के देवरनियां में दहेज की मांग पूरी न होने पर शादी टूटने का मामला सामने आया है. सगाई में 55 लाख खर्च करने के बाद भी अतिरिक्त 20 लाख न मिलने पर आरोपियों ने रिश्ता तोड़ दिया. पुलिस ने आठ पर मुकदमा दर्ज किया.
ADVERTISEMENT

Bareilly News
Dowry Case Bareilly: बरेली जनपद के थाना देवरनियां क्षेत्र से दहेज उत्पीड़न और धोखाधड़ी का गंभीर मामला सामने आया है. पीड़ित पिता सगीर अहमद ने आरोप लगाया कि उन्होंने अपनी बेटी इरम की सगाई तिलियापुर निवासी तौफीक खान के साथ तय की थी और इस दौरान अपनी हैसियत से बढ़कर करीब 55 लाख रुपये खर्च किए.इसके बावजूद ससुराल पक्ष की मांगें खत्म नहीं हुईं.