लेटेस्ट न्यूज़

अमेठी: तिलोई तहसील में अधिवक्ताओं के गुटों में हिंसक झड़प, जमकर चले लात-घूंसे

Amethi News: अमेठी की तिलोई तहसील परिसर में पुरानी रंजिश के चलते दो अधिवक्ताओं के गुट आपस में भिड़ गए. कोर्ट के सामने जमकर लात-घूंसे चले, जिससे एक अधिवक्ता गंभीर घायल हो गया. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

ADVERTISEMENT

Amethi News
Amethi News
social share
google news

Amethi News: अमेठी: तिलोई तहसील परिसर आज अचानक जंग का अखाड़ा बन गया, जब पुरानी रंजिश को लेकर दो अधिवक्ताओं के गुट आपस में भिड़ गए. देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि तहसील परिसर में जमकर लात-घूंसे चले और कई लोग घायल हो गए. घटना से तहसील परिसर में अफरा-तफरी मच गई और वहां मौजूद अधिवक्ताओं व आम लोगों में दहशत फैल गई.