लेटेस्ट न्यूज़

25 साल बाद पकड़ा गया संदीप बंसल का हत्यारा... पहचान बदलकर लोनी में रह रहा था Ex मुस्लिम सलीम वास्तिक

Salim Vastik News: दिल्ली पुलिस ने गाजियाबाद के लोनी से भगोड़े हत्यारे सलीम वास्तिक (सलीम खान) को गिरफ्तार किया है. 13 साल के बच्चे की हत्या में उम्रकैद पाकर वह 25 साल से फरार था.

ADVERTISEMENT

social share
google news

Salim Vastik News: सलीम वास्तिक उर्फ सलीम खान की गिरफ्तारी के साथ ही दिल्ली पुलिस ने करीब तीन दशक पुराने एक जघन्य हत्याकांड के अध्याय को बंद करने में बड़ी सफलता हासिल की है. गाजियाबाद के लोनी इलाके से दबोचा गया यह अपराधी पिछले 25 वर्षों से कानून की आंखों में धूल झोंक रहा था. अपहरण, रंगदारी और हत्या जैसे गंभीर अपराधों का दोषी सलीम अब एक बार फिर सलाखों के पीछे है.