लेटेस्ट न्यूज़

UP Weather Update: मौसम विभाग ने बदली डेट... यूपी में अब इस दिन होगी बारिश

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में मौसम विभाग ने बारिश की तारीख में बदलाव किया है. अब 27 अप्रैल से पश्चिमी यूपी में बारिश शुरू होगी, जिससे लू से राहत मिलेगी. देखें क्या है ताजा अपडेट.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में आसमान से बरस रही 'आग' के बीच मौसम विभाग ने राहत की नई तारीख जारी की है. भीषण गर्मी और लू की मार झेल रहे यूपी वालों को जहां पहले 26 अप्रैल से बारिश की उम्मीद थी, वहीं अब मौसम वैज्ञानिकों ने ताजा अपडेट में बताया है कि बादलों के बरसने का सिलसिला अब 27 अप्रैल से शुरू होगा. यह बारिश प्रदेशवासियों को झुलसाने वाली गर्मी से बड़ी निजात दिलाएगी.