Chhath Puja 2024 Date and Time: नहाय खाय से लेकर सूर्योदय अर्घ्य तक, जानें छठ पूजा की सही डेट और महत्व
UP Chhath Puja 2024 Nahay Khay to Surya Arghya :छठ पूजा का त्योहार चार दिनों तक मनाया जाता है . यह सूर्य देवता और छठी मैया की पूजा का विशेष पर्व है. इस साल छठ पूजा की शुरुआत 'नहाय-खाय' के साथ 05 नवंबर से होगी, जिसमें व्रतधारी स्नान कर के शुद्ध खाना खाते हैं.
ADVERTISEMENT

Chhath Puja ka Date and Time: छठ पूजा का त्योहार चार दिनों तक मनाया जाता है . यह सूर्य देवता और छठी मैया की पूजा का विशेष पर्व है. इस साल छठ पूजा की शुरुआत 'नहाय-खाय' के साथ 05 नवंबर से होगी, जिसमें व्रतधारी स्नान कर के शुद्ध खाना खाते हैं. दूसरे दिन 06 नवंबर को 'खरना' मनाया जाएगा जिसमें व्रतधारी संध्या के समय प्रसाद के रूप में खीर ग्रहण कर उपवास की शुरुआत करते हैं. तीसरे दिन, 07 नवंबर को शाम में अर्घ्य दिया जाता है जिसमें सूर्यास्त के समय जल में खड़े होकर सूर्य देव को अर्घ्य अर्पित किया जाता है. वहीं चौथे और अंतिम दिन 08 नवंबर को सूर्योदय के समय 'उषा अर्घ्य' दिया जाता है और व्रत का समापन होता है. Chhath Puja का महत्व सूर्य उपासना, ऊर्जा और समृद्धि से जुड़ा है और यह पर्व विशेष रूप से स्वास्थ्य, धन, और संतान सुख की कामना के लिए मनाया जाता है.