लेटेस्ट न्यूज़

कुतुब मीनार से भी ऊंचे ट्विन टॉवर 12 सेकेंड में होंगे जमींदोज, जानिए इस इमारत का A टू Z

UP News : देश में पहली बार 40 मंजिला ट्विन टॉवर को 28 अगस्त को धमाके के साथ गिराया जाएगा. इसे गिराने के लिए अफ्रीकन…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

UP News : देश में पहली बार 40 मंजिला ट्विन टॉवर को 28 अगस्त को धमाके के साथ गिराया जाएगा. इसे गिराने के लिए अफ्रीकन कंपनी एडिफिस इंजीनियरिंग को जिम्मा दिया गया है. उत्तर प्रदेश के नोएडा के सेक्टर 93ए में खड़े ये गगनचुबी टॉवर आसपास की लगभग सभी सोसाइटियों से ऊंचे हैं. दूर से ही दिखाई दे रहे 100 मीटर की ऊंचाई वाला अपेक्स और 97 मीटर की ऊंचाई का सियान 12 सेकेंड में धराशाई हो जाएंगे. खास बात ये है कि ये दोनों टॉवर दिल्ली के पर्यटन स्थल कुतुब मीनार (72.5 मीटर) से भी ऊंचे हैं. आइए जानते हैं इस इमारत के बनने और विवाद में पड़ने से लेकर तोड़ने तक की तैयारियों का A टू Z.