पहले प्राइवेट फोटो वायरल किए फिर बोला मंडप से उठा लूंगा...कौशांबी में सिरफिरे ने लड़की का जीवन यूं किया नरक
Kaushambi News: कौशांबी में एक युवक ने एकतरफा प्यार में युवती की प्राइवेट तस्वीरें वायरल कर दीं और मंडप से उठाने की धमकी दी. पुलिस सुरक्षा में शादी सम्पन्न कराई गई.
ADVERTISEMENT

Representative Image (Photo AI)
Kaushambi News: उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले से एक शर्मनाक घटना सामने आई है, जहां एक युवक ने एकतरफा प्यार में युवती की जिंदगी को नरक बना दिया. पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली एक युवती की शादी तय थी, लेकिन एक युवक ने उसकी प्राइवेट तस्वीरें सोशल मीडिया पर शायर कीं, जो वायरल हो गईं. इतना ही नहीं युवक ने उसके ससुराल वालों को भी अनाप-शनाप बातें कहीं. यही नहीं, उसने युवती के ससुराल वालों को भी धमकाया और मंडप से लड़की को उठा ले जाने की धमकी दे डाली.