जिस पिता ने कभी बनाया पंचर उनके बेटे इकबाल ने UPSC सिविल सर्विस में गाड़े झंडे! संतकबीर नगर की अद्भुत कहानी
UPSC 2024 Result: संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा 2024 में संतकबीर नगर के इकबाल अहमद ने 998वीं रैंक हासिल की है. साइकिल मरम्मत करने वाले पिता के बेटे इकबाल की यह सफलता मेहनत और संघर्ष की मिसाल है.
ADVERTISEMENT

Iqbal Ahmad
UPSC News: संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने मंगलवार को सिविल सेवा परीक्षा 2024 के परिणाम घोषित किए. इसमें यूपी के प्रयागराज निवासी शक्ति दुबे ने शीर्ष स्थान हासिल किया है. वहीं, हर्षिता गोयल दूसरे और डोंगरे अर्चित पराग तीसरे स्थान पर रहे. आपको बता दें कि यूपी के संतकबीर नगर जिले के रहने वाले इकबाल अहमद ने भी जिले का नाम रोशन किया है. उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में 998वी रैंक हासिल की है. खबर में आगे जानिए इकबाल अहमद की पूरी कहानी.