लेटेस्ट न्यूज़

फेमस यूट्यूबर महक परी के साथ अमरोहा के मेले में हो गई छेड़छाड़, पुलिस केस न करने की उन्होंने बताई वजह

Amroha Mahak Pari News: अमरोहा में मेला देखने गई यूट्यूबर महक परी के साथ युवकों ने छेड़छाड़ और बदसलूकी की. युवकों ने उनके साथ लड़ाई-झगड़ा किया. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है.

ADVERTISEMENT

Mahak Pari
Mahak Pari
social share
google news

Mahak Pari News: उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले में मशहूर यूट्यूबर महक परी के साथ युवकों द्वारा छेड़छाड़ और बदसलूकी का मामला सामने आया है. यह घटना उस समय हुई जब वह जोया कस्बे में एक मेला देखने गई थीं. इस पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. खुद महक परी ने एक वीडियो जारी कर बताया है कि कैसे मनचलों ने उनके संग छेड़छाड़ की. वीडियो में महक परी ने ये भी बताया कि ईद दौरान उनके ऊपर जो भी आरोप लगाए गए, वे निराधार हैं.