मुंह को काले कपड़े से ढक महाकुंभ में पहुंचा बॉलीवुड का ये सेलिब्रिटी, पहली नजर में तो कोई नहीं पहचान सका!
महाकुंभ 2025 में काले कपड़ों में पहुंचे बॉलीवुड के इस मशहूर कोरियोग्राफर ने संगम में डुबकी लगाई. जानें, उनके वीडियो ने कैसे मचाई हलचल।
ADVERTISEMENT

Mahakumbh News
Mahakumbh 2025 News: महाकुंभ 2025 की हर तरफ चर्चा है. राजनेताओं से लेकर फिल्मी सितारे और साधु-संत से लेकर आम लोग महाकुंभ में पहुंच रहे हैं. एक आंकड़े के अनुसार, अबतक 10 करोड़ से ज्यादा लोगों ने संगम में डुबकी लगा ली है. मगर इस बीच एक ऐसा बॉलीवुड सेलिब्रेटी महाकुंभ पंहुचा है, जिसे पहली नजर में कोई पहचान नहीं पाया. यह सेलिब्रिटी काले लिबास और मुंह को काले कपड़े से ढक महाकुंभ में पंहुचा. यकीन मानिए पहली नजर में बॉलीवुड के इस बड़े सेलिब्रिटी को कोई नहीं पहचान पाया, लेकिन कुछ देर बाद उसने अपनी पहचान खुद ही उजागर कर दी. आखिर कौन था ये सेलेब्रिटी?