लेटेस्ट न्यूज़

संगम में अचानक डुबकी लगाने पहुंची बॉलीवुड की ये मशहूर एक्ट्रेस, फैंस देखकर रह गए भौचक्का

तीर्थराज प्रयागराज में महाकुंभ 2025 का आध्यात्मिक उत्सव अपने चरम पर है. गंगा, यमुना और सरस्वती के पवित्र संगम तट पर जहां एक ओर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ रहा है, वहीं दूसरी ओर बॉलीवुड के सितारे भी इस डिवाइन माहौल का हिस्सा बनने से खुद को रोक नहीं पा रहे हैं.

ADVERTISEMENT

Mahakumbh News
Mahakumbh News
social share
google news

Mahakumbh News: तीर्थराज प्रयागराज में महाकुंभ 2025 का आध्यात्मिक उत्सव अपने चरम पर है. गंगा, यमुना और सरस्वती के पवित्र संगम तट पर जहां एक ओर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ रहा है, वहीं दूसरी ओर बॉलीवुड के सितारे भी इस डिवाइन माहौल का हिस्सा बनने से खुद को रोक नहीं पा रहे हैं. संगम की लहरों में डुबकी लगाने से लेकर साधु-संतों के आशीर्वाद तक, ये सितारे महाकुंभ को एक अनोखा रंग दे रहे हैं. इसी कड़ी में साउथ और बॉलीवुड की चमकती अभिनेत्री तमन्ना भाटिया अपने परिवार के साथ संगम नगरी पहुंचीं. तमन्ना ने न सिर्फ पवित्र स्नान किया, बल्कि गंगा मइया को नमन करते हुए अपनी श्रद्धा भी व्यक्त की.