लेटेस्ट न्यूज़

ईरान की फाइजा ने एक साल पहले मुरादाबाद के दिवाकर से की थी शादी, अब वो इस बात को लेकर हैं परेशान

Iran and Israel Conflict: ईरान और इजरायल के बीच जारी मौजूदा तनाव ने दुनियाभर में चिंता बढ़ा दी है. इस बीच मुरादाबाद में रह रहीं ईरानी मूल की फाइजा इस तनाव को लेकर बेहद परेशान हैं. जानें उन्होंने क्या-क्या कहा?

ADVERTISEMENT

Faiza and Diwakar
Faiza and Diwakar
social share
Google CTA

Iran and Israel Conflict: ईरान और इजरायल के बीच जारी मौजूदा तनाव ने दुनियाभर में चिंता बढ़ा दी है. इसका असर अब भारत में भी दिखने लगा है. दरअसल, मुरादाबाद में रह रहीं ईरानी मूल की फाइजा इस तनाव को लेकर बेहद परेशान हैं. फाइजा के परिजन ईरान के हम्दान इलाके में रहते हैं, जिनसे पिछले कई दिनों से उनका संपर्क नहीं हो पा रहा है. ऐसे में फाइजा काफी परेशान हैं और उन्होंने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भावुक अपील की है कि वे ईरान और इजरायल के बीच शांति बहाल कराने में मध्यस्थता करें, ताकि बेगुनाह लोगों की जान बचाई जा सके.