लेटेस्ट न्यूज़

UP पुलिस में सिपाही पद के लिए 17-18 फरवरी को होगी परीक्षा, कब और कैसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड?

उत्तर प्रदेश पुलिस में अब तक की सबसे बड़ी भर्ती परीक्षा की तैयारी पूरी हो चुकी है. आगामी 17 और 18 फरवरी को प्रदेश भर में होने वाली 60,244 पदों के लिए...

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

UP Police Recruitment 2024: उत्तर प्रदेश पुलिस में अब तक की सबसे बड़ी भर्ती परीक्षा की तैयारी पूरी हो चुकी है. आगामी 17 और 18 फरवरी को प्रदेश भर में होने वाली 60,244 पदों के लिए सिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती व प्रोन्नति बोर्ड ने परीक्षा केंद्र की निगरानी से लेकर प्रश्न पत्र पहुंचने और परीक्षा के बाद आंसर शीट सुरक्षित पहुंचने को लेकर पुख्ता इंतजाम किए हैं. सभी जिलों के नोडल अफसरों को बोर्ड ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए निर्देश जारी किए हैं. सोशल मीडिया से लेकर सॉल्वर गैंग और पेपर लीक करने वाले गैंग पर यूपीएसटीएफ नजर बनाए हुए है.