लेटेस्ट न्यूज़

हमारा तो सब कुछ खत्म... इकलौते बेटे जैद की हत्या के बाद पिता ने फफक-फफकर कही ये बातें, सुनकर रो देंगे

Zaid Father Emotional: गाजियाबाद के लोनी में मामूली रोड रेज के बाद ज़ैद की बेरहमी से हत्या. रोते-बिलखते बेबस पिता ने बयां किया दफ्तर के अंदर का खौफनाक सच, सीएम योगी से लगाई इंसाफ की गुहार.

ADVERTISEMENT

Zaid Father Emotional
Zaid Father Emotional, Zaid murde case
social share
google news

Zaid Father Emotional: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद अंतर्गत लोनी के मुस्तफाबाद इलाके में मामूली रोड रेज के बाद मौत के घाट उतारे गए जैद के घर पर इस वक्त मातम पसरा हुआ है. यूपी Tak की टीम जब पीड़ित परिवार के पास पहुंची तो मृतक जैद के पिता का रो-रोकर बुरा हाल था. पूरे घर की जिम्मेदारी उठाने वाला, सारा काम संभालने वाला इकलौता सहारा अब इस दुनिया में नहीं है. टूटी हुई आवाज और नम आंखों से बेबस पिता ने उस खौफनाक दिन की पूरी कहानी बताई कि कैसे उनके बेटे को किडनैप कर मनीष प्रॉपर्टीज के दफ्तर में ले जाया गया और बेरहमी से मार-मारकर खत्म कर दिया गया. पीड़ित पिता ने सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की न्याय प्रणाली पर भरोसा जताते हुए हाथ जोड़कर गुहार लगाई है कि जैसे इस सरकार में अपराधियों को सजा मिलती है वैसे ही उनके बेटे के हत्यारों को भी सख्त सजा दी जाए.