लेटेस्ट न्यूज़

UP Weather: आ गई यूपी में मॉनसून की एंट्री डेट, जानें IMD का बारिश और हीट वेव को लेकर अपडेट

भारतीय मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों के लिए उत्तर प्रदेश के लिए रेड अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के मुताबिक राज्य में भीषण गर्मी की स्थिति बनी रहेगी. हालांकि 19 जून से इसकी तीव्रता में धीरे-धीरे गिरावट आएगी.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी का सिलसिला अभी थमता नजर नहीं आ रहा है. दिन की चमकती तेज धूप को देख लोग घर से बाहर निकलने से भी कतराने लगे हैं. इस बीच मौसम विभाग ने भी भीषण गर्मी को देखते हुए यूपी में तीन दिनों का रेड अलर्ट जारी कर दिया है. हालांकि तीन दिनों के बाद यूपी के लोगों को गर्मी से हल्की राहत मिल सकती है.