नगर निकायों को 4 से 10 करोड़... यूपी में यहां दौड़ेंगी इलेक्ट्रिक बसें, ईवी स्टेशन बनेंगे फुल प्लान जानिए
उत्तर प्रदेश सरकार ने नगर निकायों को विकसित करने और इलेक्ट्रिक बसों को बढ़ावा देने की योजना बनाई है. जानिए क्या है पूरा प्लान, जिसमें ईवी स्टेशन और वित्तीय अधिकार बढ़ाने का प्रस्ताव भी शामिल है.
ADVERTISEMENT

Uttar Pradesh, CM Yogi Adityanath meeting
उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य के नगर निकायों को स्मार्ट और विकसित बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिला मुख्यालयों की नगर पालिकाओं में अबर्न इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत बनाने के लिए स्मार्ट-विकसित नगर पालिका योजना को तुरंत शुरू करने का निर्देश दिया है. इस योजना के तहत नगर निकायों को उनकी जनसंख्या और 4 करोड़ से 10 करोड़ रुपये तक का अनुदान दिया जाएगा, जो उनकी जनसंख्या और कार्यक्षमता पर आधारित होगा.