लेटेस्ट न्यूज़

WhatsApp चैट दिखाकर ED ने एल्विश यादव से पूछे सवाल तो मिला गोलमोल जवाब, फिर हो सकती है पूछताछ

Elvish Yadav Money Laundering Case :  यूट्यूबर एल्विश यादव की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं. सांप के जहर की तस्करी मामले में मशहूर यूट्यूबर एल्विश यादव से ईडी पूछताछ कर रही है.

ADVERTISEMENT

Elvish Yadav
यूट्यूबर एल्विश यादव
social share
Google CTA

Elvish Yadav Money Laundering Case : यूट्यूबर एल्विश यादव की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं. सांप के जहर की तस्करी मामले में मशहूर यूट्यूबर एल्विश यादव से ईडी पूछताछ कर रही है. एल्विश यादव को मंगलवार (22 जुलाई) को लखनऊ में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कोबरा कांड मामले में पूछताछ के लिए बुलाया, जहां यूट्यूबर से आठ घंटे तक लंबी पूछताछ की गई. जानकारी के मुताबिक पूछताछ में एल्विश ने गोल-मोल जवाब दिए और कई सवालों पर चुप्पी साध ली.