लेटेस्ट न्यूज़

हर्षवर्धन ने ठोंकी अमेरिकी राष्ट्रपति पद पर दावेदारी, नाना-दादा रहे हैं UP BJP के बड़े नेता

पूरे विश्व में भारतवंशी अपना नाम कमा रहे हैं और उन देशों की सियासत में भी अहम किरदार निभा रहे हैं. अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

पूरे विश्व में भारतवंशी अपना नाम कमा रहे हैं और उन देशों की सियासत में भी अहम किरदार निभा रहे हैं. अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस हो या ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक, ऐसे कई नाम हैं जो लगातार दूसरे देशों की सत्ता के शिखर पर पहुंच रहे हैं. अब इस लिस्ट में डॉ हर्षवर्धन सिंह का भी नाम जुड़ सकता है. आपको बता दें कि डॉ हर्षवर्धन सिंह भी अमेरिकी राष्ट्रपति पद के उम्मीदवारों की रेस में शामिल हो गए हैं. वह रिपब्लिकन पार्टी की तरफ से राष्ट्रपति उम्मीदवार की रेस में शामिल हो गए हैं.