यूपी में दिवाली बोनस का ऐलान, इस मैट्रिक्स लेवल के हर कर्मचारी को मिलेगा 6908 रुपये तक फायदा, पूरी डिटेल जानिए
Diwali Bonus Announced in UP: उत्तर प्रदेश सरकार ने दीपावली से पहले राज्य के 14.82 लाख कर्मचारियों को वित्त वर्ष 2024-25 के लिए दिवाली बोनस का ऐलान किया है. यहां देखें पूरी रिपोर्ट.
ADVERTISEMENT

Diwali Bonus Announced in UP
Diwali Bonus Announced in UP: उत्तर प्रदेश सरकार ने दीपावली से पहले राज्य के 14.82 लाख कर्मचारियों के लिए बड़ा तोहफा दिया है. सीएम योगी आदित्यनाथ ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए दिवाली बोनस का ऐलान किया है. इसका लाभ वेतन मैट्रिक्स लेवल-8 (₹47,600-₹1,51,100) तक के सभी कर्मचारियों को मिलेगा. इसमें राज्य के विभाग, राज्य निधि से सहायता प्राप्त शिक्षण-संस्थान, तकनीकी संस्थान, स्थानीय निकाय, जिला पंचायत व दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी भी शामिल रहेंगे. बोनस भुगतान के लिए 1,022 करोड़ रुपये का वित्तीय भार राज्य सरकार वहन करेगी.