क्या हिंदू पक्ष की तरफ से चली गोली से बहराइच में हुई राम गोपाल मिश्रा की मौत? वायरल पोस्ट का सच जानिए
Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच में दुर्गा मूर्ति विसर्जन के दौरान 13 को जबरदस्त हिंसा हुई. इस हिंसा में राम गोपाल मिश्रा (22) नामक युवक की गोली लगने से मौत हो गई.
ADVERTISEMENT

Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच में दुर्गा मूर्ति विसर्जन के दौरान 13 को जबरदस्त हिंसा हुई. इस हिंसा में राम गोपाल मिश्रा (22) नामक युवक की गोली लगने से मौत हो गई. मिश्रा की मौत के बाद से ही इलाके में भारी तनाव का माहौल बना हुआ है. इस बीच सोशल मीडिया पर बहराइच की एसपी वृंदा शुक्ला के एक कथित बयान का हवाला देकर दावा किया जा रहा है कि राम गोपाल मिश्रा की मौत हिंदू पक्ष की तरफ से गोली चलने से हुई है. खबर में आगे इस दावे की पूरी हकीकत जानिए.