लेटेस्ट न्यूज़

यूपी में महिलाओं के खिलाफ अपराध बढ़े या घटे? NCRB के नए आंकड़ों से पूरी तस्वीर समझिए

एनसीआरबी (राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो) के वर्ष 2021 की रिपोर्ट जारी होते ही उत्तर प्रदेश में महिला अपराध को लेकर विवाद छिड़ गया है. यूपी…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

एनसीआरबी (राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो) के वर्ष 2021 की रिपोर्ट जारी होते ही उत्तर प्रदेश में महिला अपराध को लेकर विवाद छिड़ गया है. यूपी सरकार का दावा है कि महिलाओं के खिलाफ अपराध प्रदेश में पहले के मुकाबले कम हुए हैं. वहीं विपक्ष का कहना है कि अपराध बढ़े हैं. प्रदेश सरकार का ये दावा है कि प्रति एक लाख जनसंख्या के आधार पर क्राइम रेट 154.5 है जो देश में दूसरे राज्यों के मुकाबले काफी कम है. यानी अपराध के मामले में यूपी 23वें नंबर पर है. वहीं महिलाओं के खिलाफ कुल अपराध में यूपी 16वें स्थान पर है.