लेटेस्ट न्यूज़

ये भारत माद में घुसकर मारता है...ऑपरेशन सिंदूर पर सामने आया CM योगी का तगड़ा रिएक्शन

CM Yogi Reaction on Operation Sindoor: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि नया भारत किसी को छेड़ता नहीं, लेकिन अगर कोई नागरिकों की सुरक्षा को खतरा पहुंचाता है, तो उसका जवाब देता है.

ADVERTISEMENT

CM YOGI
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री याेगी आदित्यनाथ
social share
google news

CM Yogi on Operation Sindoor: पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना ने 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू और कश्मीर में 9 आतंकी ठिकानों पर मिसाइल हमला कर करारा जवाब दिया है. भारतीय सेना की इस बड़ी कार्रवाई के बाद चर्चाओं का बाजार गर्म है. कई प्रतिक्रियां भी सामने आ रही हैं. इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि 'अगर कोई हमारे आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप करके हमारे नागरिकों को छेड़ता है, उनकी सुरक्षा में सेंध लगाता है, तो नया भारत जो विकसित भारत के आधारशिला बन चुका है वो उसको छोड़ता भी नहीं है.'