बरेली और देवीपाटन मंडल के हर जिले में औद्योगिक विकास की अपार संभावनाएं: CM योगी
UP News: उत्तर प्रदेश में संचालित विकास परियोजनाओं की पड़ताल की जारी शृंखला में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सांसद और विधायकों के साथ बुधवार को…
ADVERTISEMENT

UP News: उत्तर प्रदेश में संचालित विकास परियोजनाओं की पड़ताल की जारी शृंखला में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सांसद और विधायकों के साथ बुधवार को बरेली और देवीपाटन मंडल की समीक्षा की. इस बैठक में सीएम योगी ने एक-एक कर जनपद बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, बदायूं, गोंडा, श्रावस्ती, बहराइच और बलरामपुर जिलों से आए सांसद और विधायकों से उनके क्षेत्र की विकास योजनाओं की जानकारी ली. इस दौरान सीएम ने शीतलहर के बीच आम जनमानस के साथ-साथ खेती-किसानी और गोवंश आदि की सुरक्षा के लिए की गई व्यवस्थाओं के बारे में पूछा और आवश्यकतानुसार दिशा-निर्देश भी दिए.