पुलिस की पिटाई के बाद गाजीपुर में जिस BJP कार्यकर्ता सियाराम उपाध्याय की हुई मौत उनके परिवार से मिले CM योगी, क्या बात हुई?
मुख्यमंत्री आवास पर बीजेपी एमएलसी विशाल सिंह चंचल की अगुवाई में सियाराम उपाध्याय के बुजुर्ग पिता और भाई ने मुलाकात कर न्याय की गुहार लगाई है.
ADVERTISEMENT

Cm yogi meet siyaram's family
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में पुलिस की पिटाई के बाद बीजेपी कार्यकर्ता सियाराम उपाध्याय की मौत के बाद सियासी बवाल मचा हुआ है. एक तो भारतीय जनता पार्टी को गाजीपुर इलाके में अपने कार्यकर्ताओं के रोष का सामना करना पड़ रहा है, वहीं अखिलेश यादव भी इस मामले को जोरशोर से उठा रहे हैं. इस बीच योगी सरकार इस मामले में डैमेज कंट्रोल मोड में है. पहले तो मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया और अब खुद सीएम योगी ने मृतक कार्यकर्ता के परिजनों से मुलाकात की है. ये मुलाकात गाजीपुर से बीजेपी एमएलसी विशाल सिंह चंचल की अगुवाई में हुई है.