UP Weather Update: ये न समझिए की चला गया मॉनसून... आज यूपी में इन 30 जिलों में होगी जोरदार बारिश
UP Weather Update: यूपी में मॉनसून ने फिर मजबूत रूप से वापसी कर ली है. आज यानी 15 सितंबर को यूपी के इन 30 जिलों में होगी जोरदार बारिश. देखें पूरी रिपोर्ट.
ADVERTISEMENT

UP Weather Update
UP Weather Update: मॉनसून की चाल फिर से बदल गई है और उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में लंबे इंतजार के बाद आखिरकार बादल मेहरबान हो गए हैं. चिलचिलाती धूप और उमस से परेशान लोगों को राहत मिली है और मौसम सुहाना हो गया है. मौसम विभाग का अनुमान है कि आज भी राज्य के कई जिलों में अच्छी बारिश होगी, जिससे किसानों के चेहरे खिल उठेंगे क्योंकि यह बारिश उनकी फसलों के लिए वरदान साबित होगी.