पति ने ही उमा प्रजापति की शादी उसी के भाई से जबरन करा दी? अमेठी का ये पूरा मामला दिमाग हिला देगा
UP News: अमेठी ये सनसनीखेज मामला सामने आया है. उमा का कहना है कि उसके पति ने उसके साथ गंदा खेल खेला है. उसने पुलिस पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं. पुलिस ने भी इस मामले को लेकर बयान दिया है.
ADVERTISEMENT

Amethi news
UP News: उत्तर प्रदेश के अमेठी से सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां पहले पति ने दावा किया कि उसने अपनी पत्नी का विवाह खुद ही उसके आशिक से करवा दिया, क्योंकि पत्नी शादी के बाद भी अपने आशिक को नहीं भूल पाई थी. मगर अब पत्नी ने कहा है कि उसके पति और पुलिस ने जबरन उसकी शादी उसके भाई से ही करवा दी है. पत्नी का कहना है कि वह तो अपने पति के साथ ही रहना चाहती है. मगर उसके पति का दूसरी युवती से अफेयर चल रहा है. युवती और उसके कथित प्रेमी ने पुलिस पर गंभीर आरोप भी लगाए हैं.