प्रयागराज का चंद्रप्रकाश महाकुंभ में आईं महिलाओं के प्राइवेट वीडियो बना कर रहा था ये कांड, ऐसी खुली पोल
अहमदाबाद साइबर क्राइम ने महिलाओं के वीडियो वायरल करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया. आरोपी यूट्यूब और टेलीग्राम पर वीडियो शेयर कर मोटी कमाई कर रहे थे. कोर्ट ने आरोपियों को 9 दिन की रिमांड पर भेजा है.
ADVERTISEMENT

Mahakumbh News
UP News: इंटरनेट पर तेजी से वायरल होते वीडियो कई बार सिर्फ मनोरंजन तक सीमित नहीं होते, बल्कि कुछ लोगों के लिए यह गहरे अपराध का जरिया भी बन जाता है. अहमदाबाद साइबर क्राइम पुलिस ने ऐसे ही एक बड़े गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जो महिलाओं के प्राइवेट वीडियो यूट्यूब और टेलीग्राम पर वायरल कर पैसे कमा रहा था. इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिन्हें कोर्ट ने 9 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है.