Chandauli: स्कूल तक नहीं जाता है कोई भी रास्ता! गुम नहीं हुई सड़क, सरकार बनवा ही नहीं पाई
UP News in Hindi : उत्तर प्रदेश में प्राथमिक शिक्षा पर जबरदस्त जोर दिया जाता है और सरकारी स्कूलों के कायाकल्प के लिए तमाम तरह…
ADVERTISEMENT

UpTak
UP News in Hindi : उत्तर प्रदेश में प्राथमिक शिक्षा पर जबरदस्त जोर दिया जाता है और सरकारी स्कूलों के कायाकल्प के लिए तमाम तरह की क़वायदें भी होती हैं. ऐसा इसलिए ताकि सरकारी स्कूलों में बच्चों को पढ़ाई के प्रति आकर्षित किया जा सके. सरकार का जोर है कि अधिक से अधिक बच्चे सरकारी स्कूलों में पढ़ाई करें. सरकार की तरफ से मिड डे मील और ड्रेस और मुफ्त किताबें भी दी जा रही हैं, लेकिन आज हम आपको उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh news) के एक ऐसे स्कूल से रूबरू कराने जा रहे हैं, जिसे तकरीबन 25 साल पहले सरकार ने बनवा तो दिया, लेकिन यहां तक पहुंचने के लिए रास्ता बनाना शायद भूल गई.