चंदौली: घटिया निर्माण कार्य देख भड़कीं डीएम ईशा दुहन, अधिकारियों को जमकर लगाई फटकार
उत्तर प्रदेश के चंदौली की डीएम ईशा दुहन इन दिनों फुल फॉर्म में हैं.अपने सख्त तेवर के लिए जानी जाने वाली आईएएस अफसर ईशा दुहन…
ADVERTISEMENT

उत्तर प्रदेश के चंदौली की डीएम ईशा दुहन इन दिनों फुल फॉर्म में हैं.अपने सख्त तेवर के लिए जानी जाने वाली आईएएस अफसर ईशा दुहन बुधवार को अचानक चंदौली के चकिया तहसील क्षेत्र के फिरोजपुर गांव में निर्माणाधीन आईटीआई बिल्डिंग का औचक निरीक्षण करने पहुंच गईं. जहां घटिया निर्माण सामग्री को देखकर डीएम ईशा दुहन का पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया. इस दौरान ईशा दुहन ने वहां मौजूद संबंधित अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई.