1968 में सियाचिन में लापता हुए मलखान सिंह का शव 56 साल बाद सेना को मिला, कहानी सहारनपुर के लाल की
UP News: साल 1968 में इंडियन एयर फोर्स का AN-12 विमान रोहतांग दर्रे के पास क्रैश हो गया था. इसमें वायु सेना में तैनात मलखान सिंह भी थे. जिस समय ये हादसा हुआ उस समय मलखान सिंह की उम्र 23 साल थी और उनकी पत्नी गर्भवती थी. मलखान सिंह समेत कई जवान हादसे के बाद लापता हो गए थे. अब सेना को ग्लेशियरों में मलखान सिंह का शव मिल गया है.
ADVERTISEMENT

Saharanpur Malkhan Singh
UP News: सहारनपुर के थाना ननौता क्षेत्र के ग्राम फतेहपुर के रहने वाले मलखान सिंह का शव 56 साल बाद ग्लेशियर से मिला है. बता दें कि मलखान सिंह एयरफोर्स में तैनात थे. साल 1968 में इंडियन एयर फोर्स का AN-12 विमान क्रैश हो गया था, जिसमें मलखान सिंह शहीद हो गए थे. मगर इस हादसे के बाद उनका शव नहीं मिला था. मगर अब 56 साल बाद सेना ने उनका शव ग्लेशियरों में खोजबीन करके खोज निकाला है.