वंदे भारत ट्रेन में विंडो सीट के लिए भाजपा विधायक राजीव सिंह ने यात्री को समर्थकों से पिटवाया! पूरा मामला हिला देगा
Jhansi News: वंदे भारत ट्रेन के कोच में सवार एक यात्री के साथ झांसी रेलवे स्टेशन पर आधा दर्जन लोगों द्वारा मारपीट की गई. यात्री ने आरोप लगाया कि ये मारपीट बीजेपी विधायक राजीव सिंह पारीछा के इशारे पर हुई है.
ADVERTISEMENT

बीजेपी विधायक राजीव सिंह पारीछा
Jhansi News: दिल्ली से भोपाल जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. ट्रेन के एग्जीक्यूटिव कोच में यात्रा कर रहे एक यात्री के साथ झांसी रेलवे स्टेशन पर आधा दर्जन लोगों द्वारा बेरहमी से मारपीट की गई, जिससे वह लहूलुहान हो गया. पीड़ित यात्री ने आरोप लगाया है कि यह मारपीट झांसी की बबीना सीट से बीजेपी विधायक राजीव सिंह पारीछा के इशारे पर हुई है. पीड़ित के मुताबिक, उसने विधायक के कहने पर सीट की अदला-बदली नहीं की थी, जिससे नाराज विधायक ने अपने समर्थकों को बुलाकर उसे पिटवा दिया.