लेटेस्ट न्यूज़

यूपी में एक बीघा में कितने कट्ठा होते हैं? दूसरे राज्यों से कितना है फर्क, यहां जानें पूरा हिसाब

उत्तर प्रदेश में एक बीघा लगभग 20 कट्ठा के बराबर होता है. हालांकि, यह मानक नहीं है और क्षेत्रीय विविधताओं के अनुसार थोड़ा अलग भी हो सकता है. इसलिए, किसी विशेष क्षेत्र के लिए स्थानीय माप प्रणाली की पुष्टि करना महत्वपूर्ण है.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

UP News: उत्तर प्रदेश (UP) में जमीन की माप के लिए अलग-अलग स्थानीय इकाइयों का उपयोग किया जाता है. यह इकाइयां क्षेत्रीय विविधताओं के कारण विभिन्न क्षेत्रों में अलग हो सकती हैं. सामान्य तौर पर यूपी में जमीन की माप के लिए कट्ठा, बीघा, एकड़, गज और हेक्टेयर का उपयोग होता है. बता दें कि लोगों के मन में तरह-तरह के सवाल आते हैं, जैसे कि एक बीघा में कितने गज होते हैं, एक बीघा में कितने कट्ठा होते हैं? आज हम आपको खबर में आगे बताएंगे कि उत्तर प्रदेश में एक बीघा में कितने कट्ठा होते हैं.