लेटेस्ट न्यूज़

Kannauj Railway Station News: कन्नौज में बड़ा हादसा! रेलवे स्टेशन पर लेंटर गिरने से 20 से अधिक मजदूर घायल

कन्नौज रेलवे स्टेशन पर निर्माणाधीन लेंटर गिरने से बड़ा हादसा हुआ. 35 मजदूर मलबे में दबे, कई घायल. राहत कार्य जारी, हादसे के कारणों की जांच शुरू.

ADVERTISEMENT

UP Tak
Uttar Pradesh Kannauj Railway Station roof collapse. (Screengrab)
social share
Google CTA

उत्तर प्रदेश के कन्नौज में रेलवे स्टेशन पर शनिवार को अमृत भारत योजना के तहत निर्माणाधीन दो मंजिला एक इमारत का लिंटर ढहने से मलबे में 20 से अधिक मजदूर दब गए. पुलिस ने यह जानकारी दी. कन्नौज हादसे का संज्ञान लेते हुए पूर्वोत्तर रेलवे ने घटना की जांच के लिए तीन सदस्यीय उच्‍च स्‍तरीय समिति का गठन किया है और घटना में मामूली रूप से घायलों को 50-50 हजार रुपये और गंभीर रूप से घायलों को ढाई लाख रुपये देने की घोषणा की है. पुलिस के मुताबिक मलबे में कई मजदूरों के दबे होने की आशंका है. इस घटना के बाद तत्काल बचाव अभियान शुरू किया गया और छह घायल मजदूरों को मलबे से बाहर निकाल कर उन्‍हें अस्‍पताल भेजा गया है. इस घटना में अब तक कुल 23 लोग घायल हुए हैं.