लेटेस्ट न्यूज़

बरेली पुलिस ने वर्चुअल PRO 'जारविस' को किया लॉन्च, इसे दी गई SI की रैंक, क्या होंगे इसके काम?

Bareilly News: उत्तर प्रदेश के बरेली में एडीजी रमित शर्मा ने एआई आधारित वर्चुअल पुलिस 'जारविस' को सब-इंस्पेक्टर की रैंक देकर लॉन्च किया है.'परवाह' नामक अभियान के जरिए सड़क सुरक्षा के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है.

ADVERTISEMENT

Bareilly Police AI Jarvis
Bareilly Police AI Jarvis
social share
google news

Bareilly Police AI Jarvis: हॉलीवुड फिल्मों में अक्सर देखा जाता है कि कैसे स्मार्ट रोबोट्स और वर्चुअल सिस्टम्स अपराध से लड़ने में पुलिस की मदद करते हैं. अब ऐसी ही टेक्नोलॉजी की झलक उत्तर प्रदेश के बरेली में देखने को मिल रही है. एडीजी जोन बरेली रमित शर्मा ने एक नई पहल करते हुए एआई आधारित वर्चुअल पुलिस पीआरओ विकसित किया है, जिसे 'जारविस' नाम दिया गया है. खास बात ये है कि इस वर्चुअल पीआरओ को सब-इंस्पेक्टर की रैंक भी दी गई है.