गाजियाबाद के हिंडन एयरबेस पर पूरी रात कैसे रहीं शेख हसीना, अब कहां के लिए निकला उनका जहाज?
Sheikh Hasina : बांग्लादेश में भारी विरोध प्रदर्शन और अराजकता के बीच शेख हसीना हार गईं और उन्हें इस्तीफा देने के साथ ही देश छोड़ने पर मजबूर होना पड़ा.
ADVERTISEMENT

Sheikh Hasina
Sheikh Hasina : बांग्लादेश में भारी विरोध प्रदर्शन और अराजकता के बीच शेख हसीना हार गईं और उन्हें इस्तीफा देने के साथ ही देश छोड़ने पर मजबूर होना पड़ा. बांग्लादेश की प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देने और देश से बाहर जाने के कुछ ही समय बाद सोमवार शाम शेख हसीना गाजियाबाद के हिंडन एयरबेस पहुंची. शेख हसीना बीते 16 घंटों से गाजियाबाद के हिंडन एयरबेस में एक सेफ हाउस में हैं. वहीं जानकारी के मुताबिक शेख हसीना का प्लेन मंगलवार को भारत के हिंडन एयरबेस से रवाना हो गया है. हालांकि, प्लेन में शेख हसीना मौजूद नहीं हैं. विमान, 7 सैन्यकर्मियों के साथ बांग्लादेश में अपने बेस की ओर उड़ान भर रहा है.