बांदा: गमछा बन गया 8 साल के मासूम के जीवन को खत्म करने की वजह, बच्चों को लेकर रहें सतर्क
यूपी के बांदा (Banda news) में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक 8 साल के बच्चे ने खेल-खेल में ही…
ADVERTISEMENT

यूपी के बांदा (Banda news) में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक 8 साल के बच्चे ने खेल-खेल में ही फांसी लगा ली. बताया जा रहा है कि बच्चा घर के बाहर खेल रहा था, तो परिजनों ने डांट लगा दी. फिर वो घर के अंदर गमछे से खेलने लगा. खेल-खेल में ही गमछा उसके गले में कसकर फंदे जैसे फंस गया और दम घुटने से मौत हो गई. जैसे ही परिजनों ने बच्चे का हाल देखा, तो तुरंत उसे अस्पताल लेकर भागे. जहां डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया.