बलरामपुर: गैंगस्टर कोर्ट ने SP के पूर्व विधायक की कुर्क संपत्ति को रिलीज करने का दिया आदेश
बलरामपुर में समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक आरिफ अनवर हाशमी और उनके परिवार के लोगों के नाम पर दर्ज संपत्ति को गैंगस्टर एक्ट में कुर्क…
ADVERTISEMENT

बलरामपुर में समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक आरिफ अनवर हाशमी और उनके परिवार के लोगों के नाम पर दर्ज संपत्ति को गैंगस्टर एक्ट में कुर्क कर वाहवाही लूटने वाली बलरामपुर पुलिस को झटका लगा है. बलरामपुर की गैंगस्टर कोर्ट ने साल 2021 में कुर्क की गई आरिफ अनवर हाशमी की संपत्ति को निरमुक्त यानी रिलीज करने का आदेश दिया है.

