लेटेस्ट न्यूज़

Bahraich Violence : कहीं आगजनी तो कहीं तोड़फोड़...18 घंटे बाद थमी हिंसा लेकिन दहशत बरकरार, अब ऐसे हालात

Bahraich Violence Latest Updates : उत्तर प्रदेश स्थित बहराइच में दुर्गा जी की प्रतिमा के विसर्जन के दौरान हुई हिंसा में गोपाल मिश्रा की मौत के वहां के हालात बेकाबू हो गए.

ADVERTISEMENT

 Bahraich Violence Latest Update
Bahraich Violence Latest Update
social share
Google CTA

Bahraich Violence Latest Updates : उत्तर प्रदेश स्थित बहराइच में दुर्गा जी की प्रतिमा के विसर्जन के दौरान हुई हिंसा में गोपाल मिश्रा की मौत के वहां के हालात बेकाबू हो गए. घटना के अगले दिन यानी सोमवार को पूरे इलाके में जबरदस्त हिंसा और आगजनी हुई. वहीं हिंसा ने लखनऊ तक प्रशासन में हड़कंप मचा दिया. घटनाक्रम ऐसा था कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अधिकारियों के साथ आपात बैठक बुलानी पड़ी. उन्हें हालात को काबू में लाने के लिए होम सेक्रेटरी, एडीजी, और एसटीएफ चीफ को घटनास्थल पर भेजना पड़ा. पीएसी, आरएएफ, और कई थानों की फोर्स के मौके पर पहुंचने के बाद हालात करीब 18 घंटे बाद नियंत्रण में आए.