UPTak Baithak Logo

Ayushman Vaya Vandana Card 2024: आयुष्मान वय वंदना कार्ड के लिए इन डॉक्युमेंट्स के साथ ऑनलाइन-ऑफलाइन यूं करें आवदेन, जानें फ्री इलाज के लिए क्या है पात्रता

Free Health Insurance for Senior Citizens: केंद्र सरकार ने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (AB PM-JAY) को 70 साल की उम्र या उससे अधिक उम्र के नागरिकों के स्वास्थ्य कवरेज के लिए बढ़ा दिया है.

ADVERTISEMENT

Ayushman Vaya Vandana
Ayushman Vaya Vandana
social share
Google CTA

Ayushman Vaya Vandana Card: केंद्र सरकार ने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (AB PM-JAY) को 70 साल की उम्र या उससे अधिक उम्र के नागरिकों के स्वास्थ्य कवरेज के लिए बढ़ा दिया है. खास बात यह है कि इस नई व्यवस्था में किसी भी इनकम ग्रुप के बुजुर्गों को शामिल किया गया है. सीधे शब्दों में कहें, तो जिन बुजुर्गों की उम्र अब 70 वर्ष या उससे ज्यादा है वे आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत हेल्थ कवरेज पा सकते हैं. ऐसे बुजुर्ग आयुष्मान वय वंदना कार्ड (Ayushman Vaya Vandana Card 2024) की मदद से अस्पतालों में मुफ्त चिकित्सा का लाभ उठा सकते हैं. आयुष्मान वय वंदना कार्ड 2024 रखने वाले किसी भी व्यक्ति को 29 October से AB PM-JAY से संबद्ध किसी भी अस्पताल में 5 लाख रुपये तक की मुफ्त चिकित्सा सेवा मिलेगी.