लेटेस्ट न्यूज़

भाई ने बहन की लाश को दुपट्टे से पीठ पर बांधा, रोते-बिलखते बाइक से घर ले गया, झकझोर देने वाला वीडियो

औरैया में बाइक पर युवक ने बहन की लाश को दुपट्टे से पीठ पर बांध रखा था, जबकि बाइक पर पीछे बैठी एक लड़की ने शव को पकड़ रखा था.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

उत्तर प्रदेश के औरैया जिले से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली तस्वीरें सामने आई हैं. यहां एक युवक को सरकारी अस्पताल से अपनी बहन की लाश को बाइक से ले जाना पड़ा. बाइक पर युवक ने बहन की लाश को दुपट्टे से पीठ पर बांध रखा था, जबकि बाइक पर पीछे बैठी एक लड़की ने शव को पकड़ रखा था. भाई रोते-बिलखते हुए बाइक चला रहा था. इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.