अतुल का वीडियो सामने आया, इसमें पत्नी निकिता के कोरियन ड्रामा और हनीमून के बाद वाली कहानी बताई
Atul Subhash News: सॉफ्टवेयर इंजीनियर अतुल सुभाष की मौत की पूरी कहानी सामने आ चुकी है. जानें कोरियन ड्रामे वाला क्या है मामला.
ADVERTISEMENT

Atul Subhash & Nikita Singhania
Atul Subhash News: सॉफ्टवेयर इंजीनियर अतुल सुभाष की मौत की पूरी कहानी सामने आ चुकी है. पुलिस ने बताया कि बेंगलुरु की एक निजी कंपनी में काम करने वाले अतुल सुभाष ने 24 पन्नों का सुसाइड नोट छोड़ा है, जिसमें उन्होंने शादी के बाद जारी तनाव और उसके खिलाफ दर्ज कई मामलों तथा पत्नी, उसके रिश्तेदार एवं उत्तर प्रदेश के एक न्यायाधीश द्वारा प्रताड़ित किए जाने का विस्तृत विवरण दिया है. इसके अलावा अतुल ने डेढ़ घंटे का भी एक वीडियो भी बनाया है, जिसमें उन्होंने पूरी दास्तान सुनाई है.