लेटेस्ट न्यूज़

अतीक के बेटे उमर के काफिले का ‘टोल कांड’, पुलिस आगे-आगे, पीछे 30 लग्जरी कारों ने तोड़ा बैरियर, कर्मचारियों को भी धमकाया!

प्रयागराज के नवाबगंज टोल प्लाजा पर अतीक अहमद के बेटे मोहम्मद उमर के काफिले से जुड़ा मामला सामने आया है. टोल प्लाजा प्रबंधन का आरोप है कि 8 अगस्त को उमर को जेल वापस ले जाते समय पुलिस एस्कॉर्ट के पीछे चल रहीं करीब 25 से 30 निजी कारों ने बिना टोल शुल्क दिए निकलने की कोशिश की.

ADVERTISEMENT

Umar Toll Plaza News
Umar Toll Plaza News
social share
Google CTA

Umar Convoy Toll Plaza News: प्रयागराज के नवाबगंज टोल प्लाजा पर अतीक अहमद के बेटे मोहम्मद उमर के काफिले से जुड़ा मामला सामने आया है. टोल प्लाजा प्रबंधन का आरोप है कि 8 अगस्त को उमर को जेल वापस ले जाते समय पुलिस एस्कॉर्ट के पीछे चल रहीं करीब 25 से 30 निजी कारों ने बिना टोल शुल्क दिए निकलने की कोशिश की. आरोप है कि इस दौरान बूम बैरियर क्षतिग्रस्त हो गया और कर्मचारियों के साथ अभद्रता व धमकी दी गई. मामले में नवाबगंज थाने में शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज की गई है और पुलिस वाहन नंबरों के जरिए जांच आगे बढ़ा रही है.