62 साल की उम्र में पूर्व फौजी हरीश शुक्ला का दिल 40 की पूजा जोशी पर आया, फिर महिला सुहागरात के बाद गजब कर गई
UP News: कानपुर के हरीश शुक्ला 62 साल के थे. उनके पड़ोस में 40 साल की पूजा रहती थी. दोनों एक-दूसरे के करीब आ गए और प्यार हो गया. फिर दोनों ने शादी भी कर ली. मगर फिर हरीश शुक्ला के साथ कुछ ऐसा हुआ, जिसके बाद वह बदनामी के डर से अपने गांव चले गए. जानिए पूरा मामला.
ADVERTISEMENT

UP News
UP Viral News: कानपुर के रिटायर्ड फौजी हरीश शुक्ला की उम्र 62 साल है. मगर इस उम्र में उनके साथ ऐसा कांड हो गया जिसकी उन्होंने कभी कल्पना भी नहीं की होगी. दरअसल हरीश शुक्ला ने सोचा कि इसी उम्र में शादी कर ली जाए, जिससे बाकी की जिंदगी अच्छी गुजरेगी. ऐसे में उन्होंने 40 साल की उम्र की पूजा जोशी से शादी कर ली. पूजा जोशी हरीश शुक्ला के घर के पास ही रहती थी.