BJP से जुड़ी रहीं, ब्यूटी पेजेंट भी जीता... अब डॉ उदिता त्यागी बनीं जूना अखाड़े की महामंडलेश्वर, मिला नया नाम
Uditya Tyagi News: हरिद्वार के कनखल स्थित हरिहर आश्रम में डॉ. उदिता त्यागी को पंचदशनाम जूना अखाड़े ने महामंडलेश्वर की उपाधि दी. संन्यास लेने से पहले वह ब्यूटी पेजेंट जीत चुकी थीं और भाजपा से जुड़ी रही हैं. उन्हें नया नाम यति मां प्रत्यंगिरा गिरी दिया गया.
ADVERTISEMENT

Dr. Udita Tyagi
Uditya Tyagi News: हरिद्वार के कनखल स्थित हरिहर आश्रम में बुधवार को आयोजित एक धार्मिक समारोह में पंचदशनाम जूना अखाड़े ने महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी की शिष्या डॉ. उदिता त्यागी को महामंडलेश्वर की उपाधि प्रदान की. दीक्षा के बाद उन्हें नया संन्यासी नाम 'महामंडलेश्वर यति मां प्रत्यंगिरा गिरी' दिया गया. संन्यास लेने से पहले डॉ. उदिता त्यागी एक ब्यूटी पेजेंट जीत चुकी थीं और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से भी जुड़ी रही हैं.
