बागपत के श्मशान से गायब हो जा रहीं अस्थियां... 8 महीने से बदस्तूर चल रहा ये सिलसिला, खौफ में लोग
Baghpat News: उत्तर प्रदेश के बागपत जिले से एक अजीबोगरीब खबर सामने आई है. यहां श्मशान घाट से अस्थियों के गायब होने का मामला सामने आया है. इस तरह की घटना से हर कोई चौंका हुआ है. खबर में आप आगे विस्तार से जानिए क्या है ये मामला?
ADVERTISEMENT

सांकेतिक तस्वीर
Baghpat News: उत्तर प्रदेश के बागपत में इन दिनों अजीबोगरीब रहस्यमयी चीजें देखने को मिल रही हैं. बागपत के दोघट थाना क्षेत्र के हिम्मतपुर सूजती गांव के लोग एक ऐसी घटना से परेशान हैं, जो आपको भी चौंका देगी. यहां के श्मशान घाट से किसी के अंतिम संस्कार के बाद उसकी अस्थियों का शेष गायब हो जा रहा है. लोगों को समझ में नहीं आ रहा कि वो कौन है जो चिताओं के जलने के बाद मुर्दों की अस्थियां गायब कर दे रहा है. इसे तांत्रिक क्रिया से जोड़कर देखा जा रहा है और इस बात के कुछ सबूत भी मौके पर मिले हैं.