जिस केस में मंगेश यादव का हुआ था एनकाउंटर उसमें अब STF के हत्थे चढ़ा अंकित यादव, कौन है ये?
Sultanpur Mangesh Yadav update: सुलतानपुर में 28 अगस्त को हुई डकैती के केस में यूपी एसटीएफ को एक बड़ी सफलता मिली है. एसटीएफ ने इस मामले में एक लाख रुपये के इनामी आरोपी अंकित यादव को अरेस्ट किया है.
ADVERTISEMENT

Ankit Yadav
Sultanpur Mangesh Yadav update: सुलतानपुर में 28 अगस्त को हुई डकैती के केस में यूपी एसटीएफ को एक बड़ी सफलता मिली है. एसटीएफ ने इस मामले में एक लाख रुपये के इनामी आरोपी अंकित यादव को अरेस्ट किया है. इसी केस में बीते दिनों एक आरोपी मंगेश यादव के एनकाउंटर के बाद सरकार और पुलिस विभाग की काफी फजीहत हुई थी. मंगेश के परिवार वालों और विपक्षी दलों ने इस एनकाउंटर को फर्जी बता योगी सरकार को घेरा था. अब अंकित यादव की गिरफ्तारी ने एक बार फिर इस मामले को चर्चा में ला दिया है.