लेटेस्ट न्यूज़

भांजे के चक्कर में अमरीन ने शौहर को निपटा दिया, बिजनौर का ये कांड दिमाग हिला देगा

Bijnor Crime News: बिजनौर के किरतपुर में युवक मोहम्मद फारूक की प्रेम प्रसंग के चलते गोली मारकर हत्या कर दी गई. पत्नी अमरीन, भांजे मेहरबान और उमर पर हत्या की साजिश का आरोप, जानें पूरा मामला.

ADVERTISEMENT

Bijnor Crime News
Bijnor Crime News
social share
google news

Bijnor Crime News: बिजनौर जिले के किरतपुर क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जिसने मेरठ की मुस्कान हत्याकांड की यादें ताजा कर दीं. यहां 28 अप्रैल की शाम को रामपुर आशा गांव में खेतों से फायरिंग की आवाजें सुनाई दीं, जिसके बाद किसानों ने पुलिस को सूचना दी. घटनास्थल पर पहुंची पुलिस को एक युवक की लहूलुहान लाश मिली, जिसका चेहरा पत्थरों से कुचला गया था. शुरुआती जांच में यह मामला हत्या का प्रतीत हुआ, लेकिन जब सच सामने आया तो रिश्तों और विश्वास को शर्मसार कर देने वाला प्रेम-प्रसंग उजागर हुआ.